गुरुवार, 23 जुलाई 2020

कांग्रेस के एक ओर विधायक ने दिया इस्तीफा


मध्यप्रदेष में कांग्रेस को आज फिर एक झटका लगा है। कांग्रेस के खण्डवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल ने आज विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। अब राज्य में 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।
प्रदेष में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। एक पखवाड़े के अंदर कांग्रेस के तीन विधायकों ने विधायकी छोड़ दी है। सबसे पहले बड़ामलहरा के विधायक प्रद्युमन सिंह, उसके बाद नेपानगर की विधायक सावित्रि कासडेकर और अब मांधाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल ने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। पटेल ने राज्य विधानसभा पहुंचकर प्रोटेम स्पीकर रामेष्वर  षर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा है। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार कर लिया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में एक और सीट खाली हो गई है। अब राज्य मंे 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पटेल के इस्तीफे के साथ ही अब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 87 रह गई है।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं द्वारा पहले से ही यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, वे अपनी विधायकी छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगे। इसके बाद प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लगातार विधायकों के संपर्क में हैं, वे विधायक दल की बैठक में विधायकों को पार्टी को मजबूत बनाने की ष्षपथ भी दिला चुके हैं, मगर विधायकों द्वारा विधायकी से इस्तीफा देने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें