बुधवार, 1 जुलाई 2020

परिवर्तन लाएं, दूसरों को भी परिवर्तन में जोड़ें


सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह ने संभाला पद


मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज के सेवादल के कार्यक्रम में आकर मुझे बहुत खुशी मिली, जिस ऊर्जा की कमी महसूस हो रही थी, वो आज देखने को मिली है। आज के समय में परिवर्तन की आवश्यकता है, पहले 10-20 प्रतिशत लोग ही सोशल मीडिया से जुड़े हुए थे, लेकिन आज 90 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं।
 नाथ ने आज सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजनीश सिंह को पदभार ग्रहण करते समय सेवादल एवं कांगे्रस की रीति-नीति और मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा की भावना से ही देश आगे बढ़ सकता है। आज जब देश में महामारी की स्थिति बनी तब सेवा की भावना हम सबने बढ़ चढ़ देखी। चार माह पहले राशन नहीं बंटता था, लेकिन आज संकटकाल आते ही लोगों ने सेवा की भावना बताते हुए खूब राशन बांटा। परिवर्तन अपने आप में लाएं, दूसरों को परिवर्तन से जोड़े तभी हम सफल हो पाएंगे। आप सब की कड़ी मेहनत से 15 साल बाद कांगे्रस की सरकार बनी, 15 महीने में हमने कई जनहितेषी कार्य किए, लेकिन भाजपा को यह सहन नहीं हुआ। साजिश व षड्यंत्र रच हमारी जनादेश प्राप्त सरकार को गिरा दिया गया। लोकतंत्र के इतिहास की विश्व की यह पहली घटना है, जिसमें इस प्रकार से खरीद-फरोख्त का खुला खेल खेला गया। मुझे सरकार जाने का दुख नहीं, दुख इस बात का है कि हमने बहुत सारी योजनाएं शुरू की थी, बहुत सारी हम शुरू करना चाहते थे।
नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरे उपचुनाव में
उन्होंने सेवादल के पदाधिकारियों से कहा कि 24 सीटों के उपचुनाव के लिए नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरें और सभी जिलों, ब्लाकों में जाएं। मतदाता परिवर्तन चाहता है, वह अब भाजपा की घिनौनी राजनीति को समझ गया है। सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे कमलनाथ ने शपथ दिलाई। कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र के रूप में जाने जाते हैं और 40 वर्षों से भी अधिक का उनका राजनैतिक सफर व अनुभव है। उन्होंने कहा कि त्याग, तपस्या, अनुशासन हमें सेवादल ने ही सिखाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें