शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

तो भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ दरियां बिछाएंगें


अरुण यादव ने कहा ऐसी ही टूटन जारी रही तो उपचुनाव में आमने सामने होंगे कांग्रेसी

मध्यप्रदेष में उपचुनाव के पहले कांग्रेस विधायकों के लगातार हो रहे इस्तीफे के बाद अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त का धंधा ऐसा ही चलता रहा तो उपचुनाव में दोनों ही ओर से कांगे्रस प्रत्याषी परस्पर मैदान में होंगे, भाजपा कार्यकर्ता केवल दरियां बिछाते रहेंगे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने कांग्रेस विधायक नारायण पटेल द्वारा दिए इस्तीफे के बाद आज भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने टवीट कर कहा कि यदि खरीद फरोख्त का यह धंधा इसी प्रकार जारी रहा तो आगामी उपचुनाव में दोनों ओर से कांग्रेस के ही प्रत्याशी परस्पर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ दरियां ही बिछाएंगे ? यादव ने कहा कि पार्टी विद-ए-डिफरेंस का थोथा दावा करने वाली भाजपा ऐसे कुकृत्यों से अंग्रेजों से लड़ चुकी पार्टी और उसके निष्ठावान कार्यकर्ताओं के जज्बाती मनोबल को तोड़ नहीं पाएगी।
यादव ने एक अन्य टवीट कर कहा कि भाजपा सत्ता की भूखी सरकार और विचारधारा प्रदेश मे उपचुनाव के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित है,एक लोकतांत्रिक निर्वाचित सरकार को सौदेबाजी कर उसने सत्ता की चाबी तो हथिया ली है किंतु उपचुनाव परिणाम उस पर ताला लगा देगे,यही आशंका उसे तोड़फोड़ व खरीद फरोख्त करने के लिए मजबूर कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें