मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेताओं पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रसी अपनी पार्टी को बचाएं,नहीं तो अगली बारिश में यह दीवार भी ढ़ह जाएगी।
गृह मंत्री मिश्रा ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी की चिंता करें, तो अच्छा होगा। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को बचाएं, नहीं तो अगली बारिश में यह दीवार भी ढ़ह जाएगी। मिश्रा ने कहा कि एक के बाद एक प्रदेष कांग्रेस के हाथ से जा रहे हैं, उन्हीं की पार्टी टूट रही है और वे इल्जाम भाजपा पर लगाते हैं। अपनी पार्टी को संभालें।
मिश्रा ने कहा कि 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र षुरु होगा। इस सत्र के पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। मिश्रा ने कहा कि इस पांच दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से बजट पेष किया जाएगा और पारित कराने संबंधी कार्रवाई भी की जाएगी। उपचुनाव को लेकर मिश्रा ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभामंडल है, षिवराज सिंह चैहान के काम हैं, इसके अलावा हमारा पास कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के कार्यकाल के वे काम हैं, जिसमें कांग्रेस सरकार ने युवाओं और प्रदेष की जनता के साथ धोखा किया है।
लाक डाउन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लाकडाउन की अफवाहों पर कहा कि लाकडाउन को लेकर कोई भी शासन स्तर पर लंबित नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की अनुशंसा पर आगे कोई फैसला लिया जाता है लेकिन फिलहाल लॉकडाउन को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। मध्यप्रदेष में स्थाई लाकडाउन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें