रविवार, 26 जुलाई 2020

सिंधिया भ्रष्टाचार बताएं, वरना जनता से माफी मांगें


दिग्विजय ने दी सिंधिया को खुली चुनौती


मध्यप्रदेष में उपचुनाव से पहले कांग्रेस लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेर रही है। कांग्रेस के अधिकांश नेता सिंधिया के बयानों को लेकर उन्हें लगातार घेरते रहे हैं, इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया द्वारा कमलनाथ सरकार पर लगाए गए भ्रश्टाचार के आरोपों को लेकर घेरते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है कि वे भ्रष्टाचार बताएं, वरना जनता से माफी मांग लें।
प्रदेष में 27 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने इसके लिए तारीख की घोषणा नहीं की है, मगर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल इसकी तैयारियों में जुटे है। इसके चलते दोनों ही दलों के नेता बयानबाजी कर एक दूसरे पर आरोप लगाने से भी नहीं बच रहे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक लगातार कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं, उनके द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों का जवाब भी कांग्रेस नेता देते रहे है, मगर अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ंिसह ने इन आरोपों को लेकर सिंधिया को घेरते हुए खुली चुनौती दे डाली है। कमलनाथ सरकार के समर्थन मंे उतरे दिग्विजय ने सोषल मीडिया पर टवीट कर कहा कि सिंधिया कहते हैं “पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ”। उन्हें खुली चुनौती है, इन विभागों का एक भ्रष्टाचार बताएं, वर्ना जनता से क्षमा मांगे। दिग्विजय सिंह ने जिन विभगों का उल्लेख किया है उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, श्रम, स्कूली शिक्षा,  राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग है।
गौरतलब है कि ये सभी विभाग कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थकों के पास थे। ये समर्थक भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए। इसके बाद  कमलनाथ सरकार गिर गई थी। भाजपा में ष्षामिल होने के बाद से सिंधिया लगातार कमलनाथ सरकार पर भ्रश्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, इन आरोपों को लेकर अब दिग्विजय सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें