गुरुवार, 23 जुलाई 2020

अपराधियों को दिलाई जाये फांसी की सजा



बेटियों के विरूद्ध अपराध के मामले फास्टट्रैक में चलाएं


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने छिंदवाड़ा में 3 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और मौत की घटना में शामिल आरोपियों का मामला फास्टट्रैक में ले जाकर इस जघन्य अपराध के लिए फाँसी की सजा कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आज पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया की इस घटना की तत्परता से कड़ी जांच की जाए और प्रकरण फास्टट्रैक अदालत में चलाकर आरोपी को कड़ा से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जाये।
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं, गुंडों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाए। बेटियों के विरूद्ध अपराध पूरी मानवता के खिलाफ है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पुलिस को फ्री-हैंड देते हुए निर्देश दिए है कि ड्रग्स का धंधा करने वाले, सम्पत्ति हड़पने वाले सहकारी माफिया, चिटफंड कंपनी, राशन की काला बाजारी, मिलावट खोरों, आदतन अपराधियों, अतिक्रमणकारियों और अवैध शराब का कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाई सुनिश्चित की जाये। माफियाओं के विरूद्ध इस अभियान की पुलिस महानिदेशक स्तर पर समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 13 जुलाई और 20 जुलाई को कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने एसपी और कलेक्टर को माफियाओं के खिलाफ कार्रवार्ठ के निर्देश दिए थे।  मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि किसी भी जिले में कार्रवाई होने में लापरवाही होती है तो इसके लिए कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे। प्रदेश में माफिया और गुंडों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें