गुरुवार, 2 जुलाई 2020

14 तो विधायक ही नहीं, संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि आज जिन 33 मंत्रियों के शपथ दिलाई, उनमें 14 तो विधायक ही नहीं हैं, यह संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है।
मध्यप्रदेश में आज शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसमें 28 मंत्रियों को ष्षपथ दिलाई गई। इनमें 14 ऐसे मंत्री बनाए गए, जो वर्तमान में विधायक ही नहीं है। इसे लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने टवीट कर कहा कि  लोकतंत्र के इतिहास में मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें कुल 33 मंत्रियांे में से 14 वर्तमान में विधायक ही नहीं है। यह संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है। प्रदेश की जनता के साथ मजाक है। गौरतलब है कि आज 12 ऐसे मंत्रियों को ष्षपथ दिलाई गई जो विधायक नहीं है। इसके पहले गोविंद राजपूत और तुलसी सिलावट को भी  मंत्री बनाया गया है,जो विधायक नहीं हैं।
मंत्रियों को दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शपथ लिए सभी मंत्रियों को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के आज के मंत्रिमंडल के गठन पर मैं सभी नवीन मंत्रियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के विकास में सभी मिल जुलकर कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज के मंत्रिमंडल के गठन में कई योग्य , अनुभवी , निष्ठावान भाजपा के वरिष्ठ विधायकों का नाम नहीं पाकर मुझे व्यक्तिगत तौर पर बेहद दुःख भी है। जगह नहीं मिली उनके मे पहले भी असंतोष की भावना जागृत हो चुकी होगी।
 गौरतलब है कि आज शिवराज मंत्रिमंडल में 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों को ष्षपथ दिलाई गई। इसके पहले शिवराज  5 मंत्रियों को कुछ माह पहले ही शपथ दिला चुके थे।
शिवराज सरकार को बताया अतिक्रमण की सरकार
प्रदेष कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए पटवारी ने शिवराज सरकार को अतिक्रमण की सरकार करार दिया। पटवारी ने आगे कहा कि कैबिनेट में जय चंदों और बिकाऊ को महत्व दिया जा रहा है। पटवारी ने सिंधिया समर्थको को मंत्री बनाना गलत बताया उनकी माने तो ये कब वापस बिक जाए क्या पता। जीतू ने मुख्यमंत्री शिवराज को दवाब की राजनीति में फंसा हुआ बताया। पटवारी ने कोर्ट के नोटिस पर कहा कि कमलनाथ से झा और वीडी शर्मा हाथ जोड़कर माफी मांगेंगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें