मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई का कांग्रेस विरोध करेगी, पार्टी इसे लेकर मैदान में संघर्ष करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार गलत परंपराओं को जन्म दे रही है। हमारे नेताओं को जानबूझकर राजनैतिक द्वेषवश निशाना बनाया जा रहा है। हमारी पार्टी के नेता व कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर कुछ लोगों के इशारे पर जानबूझकर बदले की भावना से व्यक्तिगत कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर - चंबल क्षेत्र में उपचुनावों को देखते हुए हमारी पार्टी के नेता रामनिवास रावत से लेकर , अशोक सिंह व अन्य कई नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। सरकारें आती जाती रहती है, लेकिन इस तरह की बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही स्वस्थ लोकतंत्र की परंपराओं के विपरीत है। पूर्व मुख्यमं.ी ने कहा कि राजनैतिक द्वेष व बदले की भावना से की जा रही इस तरह की कार्यवाही को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी, चुप नहीं बैठेगी। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे और भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियो व कार्यवाही के खिलाफ मैदान में संघर्ष करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें