शनिवार, 25 जुलाई 2020

कांग्रेस, विधायकों को आज जाने की जिद न करो, गाना सुनाए


गृह मंत्री नरोत्तम ने दिया दिग्विजय को जवाब


मध्यप्रदेष में कंाग्रेस विधायकों द्वारा विधायकी छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने को लेकर राजनीतिक पारा चरम पर है। इसे लेकर राजनेताओं के बीच लगातार टवीटरवार चल रहा है। अब राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज टवीट कर कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एक साथ बैठाकर आज जाने की जिद न करो, यूं ही पहलू में बैठे रहो। गाना सुनाए तो ष्षायद विधायक रुक जाएं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा किए गए टवीटों को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने आज ष्षायराना  अंदाज में टवीट कर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस से  मेरी एक नेक सलाह है कि इसके नेता अपने विधायकों को एक साथ बैठाकर ये गाना सुनाएं कि.. आज जाने की जिद न करो, यूं ही पहलू में बैठे रहो। शायद ये गाना सुनकर भागम भाग रुक जाए। दरअसल  कांग्रेस का कुनबा खुद इसके नेतृत्व की नाकामी से बिखर रहा है। एक अन्य टवीट में उन्होंने दिग्विजय सिंह को जवाब दिया कि इनके लफ्जों के जहर से बचना लोगों, सांप भी इनसे उधार लेते हैं। कुछ लोगों की आदत हो गई है. इनके एक शब्द, एक ट्वीट, कोई बता दे जिसमें समाजहित की बात हो..जब भी उगलते हैं आग ही उगलते हैं। इसीलिए पहले पार्टी से, फिर जनता से दरकिनार हुए और अब ट्विटर भी दरकिनार कर रहा है।
दिग्विजय ने कहा था लाकडाउन में विधायकों की आपूर्ति रहेगी जारी
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज दो टवीट कर लाकडाउन के दौरान कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर भाजपा पर तंज कसा था। उन्होंने टवीट कर कहा था कि वैसे तो भोपाल लाक डाउन रहेगा, लेकिन आवश्यक वस्तु अधिनियम में विधायकों कि आपूर्ति  जारी रहेगी। सिंह ने एक और अन्य टवीट में कहा था कि मैं- विधि द्वारा स्थापित की शपथ लेता लेती हूँ कि जब तक में अपने जमींर को सिद्धांत को स्वाभिमान को मतदाताओं के जन मत को नही बेच दूँगा दूँगी तब तक चैन कि नींद नही लूँगा, लूँगी । मैं- खाऊंगा भी और खिलाऊंगा भी क्योंकि घर द्वार आती लक्ष्मीजी को में कैसे मना कर सकता हूं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें