गुरुवार, 2 जुलाई 2020

भाजपा के दिग्गजों पर भारी पड़े सिंधिया समर्थक

सिंधिया ने कहा भाजपा जीतेगी उपचुनाव, टाईगर अभी जिंदा है

सियासी उठापटक के बीच आज शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। भाजपा के कई दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्रियों को इसमें स्थान नहीं मिला, मगर सिंधिया अपने समर्थकों को सम्मानजनक स्थान दिलाने में सफल रहे। उन्होंने विस्तार के बाद उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा बीते तीन माह उन्हें लेकर जो टिप्पणियां की जा रही थी, उस पर उन्होंने कहा कि टाईगर अभी जिंदा है।
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आज शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। विस्तार में भाजपा के कई पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों को स्थान न मिलने से निराशा हुई, मगर वे संगठन के साथ होने की बात कहते रहे। वहीं दूसरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह दिखा दिया कि जिन समर्थकों ने उनका साथ दिया और उनके साथ भाजपा में शामिल हुए, उनके लिए वे सबकुछ कर सकते है। समर्थकांे की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने आज अपने 9 समर्थकों और तीन कांग्रेस के दूसरे विधायक जो उनके साथ भाजपा में शामिल हुए उन्हें मंत्री बनवा दिया। कुल मिलाकर सिंधिया ने अपने 12 लोगों को मंत्री पद कीष्षपथ आज दिलाई। इसमें सबसे ज्यादा चैंकाने वाला नाम सुरेश धाकड़, ओपी एस भदौरिया और गिर्राज दंडोतिया का सामने आया। ये तीनों पहली बार के विधायक थे और विधायकी छोड़कर सिंधिया का साथ देने का फायदा उन्हें मिला कि वे मंत्री पद पा गए। सिंधिया फिलहाल तो अपने समर्थकांे को सम्मान दिलाने में सफल रहे हैं, मगर अभी उनके सामने चुनौती  उपचुनाव में 24सीटें हैं। इन 24 सीटों में से 21 पर कांग्रेस का कब्जा था। सिंधिया को अब इन सीटों पर उपचुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगना है और प्रत्याषियों को जीताना भी है।
जनसेवकों का है विस्तार
सिंधिया ने विस्तार के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं है, यह मध्यप्रदेश के जन सेवकों का विस्तार है, जितने भी मंत्री बने हैं, उन सभी का कर्तव्य बनता है कि, वो जनता के लिए सेवक का काम करें और एक प्रगतिशील सरकार बने, जो जनता के लिए काम करें। उपचुनाव को लेकर  सिंधिया ने कहा कि, आने वाले उपचुनाव की सभी सीटें भाजपा जीतेगी. मध्य प्रदेश की जागरूक जनता है, पिछले 15 महीने में भ्रष्टाचार की सरकार रही है। लोगों के साथ वादाखिलाफी की गई। वहीं कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 2 महीने से जो चरित्र को धूमिल किया जा रहा है, उनको कहना चाहता हूं कि टाइगर अभी जिंदा हैं।
प्रदेष के विकास का मंत्रिमंडल
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि यह मंत्रिमंडल प्रदेष के विकास का मंत्रिमंडल है। पार्टी में कोई बड़ा नहीं होता है। अलग अलग लोगों की अलग अलग जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि कुछ साथियों को मंत्री बनाया गया है, यह उपचुनाव के लिए नहीं है, बल्कि सब प्रदेश के विकास के लिए किया गया है। सारा प्रदेश एक है, सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और सभी को काम दिया जाएगा। गौरतलब है कि पहले षिवराज मंत्रिमंडल में रहे रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक और सुरेंद्र पटवा जैसे तमाम वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्रियों को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
न मैं चैन से बैठूंगा, न बैठने दूंगा
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सभी मंत्रियों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा करना होगा, एक भी क्षण व्यर्थ न हो, क्योंकि अब जो क्षण है वो जनता के हैं। आप सब यह तय करें कि कोई भी स्वागत न कराए। कोरोना काल चल रहा है, इसलिए स्वागत न करें, भीड़ न करें। न मैं चैन से बैठूंगा और न आप लोगों को बैठने दूंगा। यह कैबिनेट एक परिवार है, पहले भी कैबिनेट परिवार थी, सरकार भी परिवार की तरह चलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी प्रमाणिकता से काम हो। आप लोग काम बहुत करें, तनाव बिलकुल न लें। थोड़ा वक्त अपने लिए भी निकालें। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रमाणिकता से काम हो। आप लोग काम बहुत करें, तनाव बिलकुल न लें। थोड़ा वक्त अपने लिए भी निकालें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें