दिग्विजय ने कहा मैं सिर्फ टाइगर को कैमरे में कैद करता हूं, ष्षर्मा ने कहा हमारे पास कमलनाथ के रुप में है बब्बर शेर
मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल गठन के बाद अब राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान टाइगर अभी जिंदा है, पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का सहारा लेते हुए कहा कि मैं टाइगर को सिर्फ कैमरे में कैद करता हूं, तो राज्य के पूर्व मंत्री पीसी ष्षर्मा ने कमलनाथ को बब्बर शेर बता दिया है।
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है, वाले बयान पर राज्य में सियासत तेज हो गई है। सिंधिया ने जहां कहा था कि टाइगर जिंदा है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने शेर का शिकार करने की बात कहकर पलटवार किया है। सिंह ने ट्वीट कर कहा कि शेर का चरित्र आप जानते हैं, एक जंगल में एक ही शेर रहता है। एक अन्य टवीट में सिंह ने कहा कि जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तो मैं और माधवराव सिंधिया शेर का शिकार करते थे। इंदिरा गांधी के वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एक्ट के बाद मैं अब शेर को कैमरे में उतारता हूं।
हमारे पास कमलनाथ बब्बर शेर
टाइगर पर सियासत के बीच पूर्व मंत्री पी सी षर्मा ने कहा कि हमारे पास कमलनाथ बब्बर शेर हैं। ष्षर्मा ने दिग्विजय के बयान को लेकर कहा कि सिंह का बयान सही है, सिंधिया को बताना चाहिए कि टाइगर कौन है, क्योंकि एक तरफ सिंधिया कह रहे हैं मैं शेर ,दूसरी ओर शिवराज कह रहे हैं, मैं शेर , लेकिन हमारे पास कमलनाथ के रुप में बब्बर शेर है।
ये भाजपा के टाइगर हैं, कांग्रेस के नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के पर मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने कहा कि ये भाजपा के टाइगर हैं, कांग्रेस के नहीं। भाजपा में सिंधिया भी टाइगर हैं, तो शिवराज भी टाइगर हैं। वहीं मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या ज्यादा होने पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस पहले कहती थी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो रहा है। अब जब हो गया है, तो कह रहे हैं कि संविधान के अनुरूप नहीं है।
कमलनाथ ने कहा कौन सा है टाइगर
सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा हूं वाले बयान पर आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने रतलाम में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अगर टाइगर जिंदा है, तो यह टाइगर कौन सा है। यह पेपर का टाइगर है, जंगल का टाइगर है, या फिर सर्कस का टाइगर है। उन्होंने कहा कि घोड़े कई प्रकार के होते हैं। एक घोड़ा ष्षादी में जाता है सजकर, एक घोड़ा रेस का होता है। उसी तरह टाइगर भी कई तरह के होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं महाराजा नहीं हूं ,मैं मामा नहीं हूं, मैंने कभी चाय नहीं बेची, मैं तो बस कमलनाथ हूँ। कई लोग कहते हैं कि मैं टाइगर हूं। मैं तो ना टाइगर हूं ,ना पेपर टाइगर हूं, अब यह तो प्रदेश की जनता तय करेगी, कौन क्या है ?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें