दो मंत्री, संगठन महामंत्री, संगठन मंत्री और विधायक हुए कोरोना संक्रमित
मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के बाद अब राज्य के दो मंत्री और प्रदेष भाजपा के संगठन महामंत्री भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार के अब तक तीन मंत्रियों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है।
मध्यप्रदेष सरकार और भाजपा संगठन कोरोना की चपेट में आ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया के बाद अब राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं उनकी पत्नी और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी संक्रमित हो गए हैं। पटेल का डायवर भी कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके अलावा भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत के अलावा संगठन मंत्री आषुतोश तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए है। वहीं विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीष गौतम की पत्नी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है। सरकार के मुखिया सहित दो मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों एवं विधायकों के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब दूसरे मंत्रियों की चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी ने फिर अपनी कोरोना पाजिटिव जांच कराई है।
ये भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान दो मंत्रियों अरविंद भदौरिया, रामखेलावन पटेल के पहले राज्य के टीकमगढ़ से विधायक राकेश गिरी, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह, जावद से विधायक ओमप्रकाश सिंह, कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चैधरी, धार से विधायक नीना वर्मा और उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर पूर्व से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, और कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू, कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें