गुरुवार, 9 जुलाई 2020

शिवराज ने की पुलिस की तारीफ, कांग्रेस ने बताया शरण और सरेंडर का खेल

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

उत्तरप्रदेश के कुख्यात और 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की आज उज्जैन में हुई गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेष की पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि यह  शरण  और संरक्षण का खेल है।
उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागे कुख्यात विकास दुबे को उत्तरप्रदेश पुलिस तलाक रही थी, तभी आज सुबह उसके उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी का मामला सामने आया। विकास की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने पुलिस जवानों की तारीफ की तो कांग्रेस ने सरकार को निषाने पर लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कहा कि प्रदेश की पुलिस ने वाकई एक बेहतर काम किया है. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उन्होंने फोन पर बातचीत की है। विकास दुबे को जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चैहान ने विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा कि “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरतारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।
मने दुबे को गिरफ्तार कियाः नरोत्तम
 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं फिलहाल बता रहा हूं कि हमने दुबे को गिरफ्तार किया है, वह हमारी हिरासत में है, जब मिश्रा से सवाल किया गया कि क्या महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी हुई, तो उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर-अंदर को बीच में न लाएं पर उज्जैन में गिरफ्तारी हुई है।  मिश्रा ने बताया कि वारदात होने के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस को अलर्ट रखा था और इस मामले में पूरी निगाह रखी जा रही थी।
गैंगस्टर के लिए चारागाह बन गया मध्यप्रदेश 
पूर्व मंत्री  पीसी शर्मा ने विकास की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जहां विकास सरेंडर हुआ, वहां की दाल मंे काला है। भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कल से ही यह खबर आ रही थी कि विकास झांसी बार्डर से प्रदेष में घुसा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदे  गैंगस्टर के लिए चारागाह बन गया है, ये तो महाकाल का प्रभाव था, जो इतना बड़ा आरोपी उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है। विकास दुबे को भाजपा नेताओं का संरक्षण मिला है, इसलिए मध्यप्रदेश  आया था। ये पूरा खेल शरण और सरेंडर का है. शर्मा ने इस पूरे मामले पर जांच की मांग की है।
गिरफ्तारी को जोड़ा भाजपा से
  मध्यप्रदेश    कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को घेरा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टवीटर पर लिखा है कि मध्यप्रदेश  के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उत्तर प्रदेष चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे। आगे आप समझदार हैं। विपक्ष इस गिरफ्तारी को सीधे तौर पर भाजपा से जोड़ रहा है।
दर्शन के बाद गिरफ्तारी बड़ा संदेह हैः पटवारी
प्रदेष कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर संदेह जताया है। उन्होंने टवीट कर लिखा है कि मार्निंग वाक करके नहाने के बाद मंदिर में दर्शन करने के बाद बंदे ने आराम से गिरफ्तारी दे दी। कमलनाथ जी के राज में अपराधी गुजरात भाग जाते थे मामा के राज में वीवीआइपी पास लेकर दर्शन करने बाद... संदेह बड़ा है! इसके अलावा पटवारी ने सुरेन्द्र सिंह बघेल के टवीट पर रिटवीट करते हुए लिखा कि सवाल तो बनते हैं। बघेल ने टवीट किया था कि बुधवार की रात 8. 30 बजे उज्जैन कलेक्टर और एसपी बड़ी हड़बड़ी में महाकाल मंदिर पहुंचे थे। (दर्शन के लिए नहीं) देर तक एक कक्ष में मंत्रणा करते रहे। सुबह विकास दुबे गिरफ्तार हो गया। कहीं गिरफ्तारी की पटकथा का हिस्सा तो नहीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें