मध्यप्रदेष के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं। हालांकि परमार की कोरोना रिपोर्ट निकेटिव आई है, मगर आज उनके निज सचिव पाजिटिव पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद राज्य के अधिकांष मंत्री क्वारंटाइन हो गए हैं। कुछ मंत्री कोरोना रिपोर्ट निकेटिव आने के बाद कामकाज संभाले हुए थे, मगर आज राज्य के स्कूल षिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी क्वारंटाइन हो गए। बताया जाता है कि आज आई रिपोर्ट में उनके निज सचिव कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने क्वारंटाइन होने का फैसला लिया। हालांकि परमार ने मुख्यमंत्री के कोरोना पाजिटिव होने के बाद अपना टेस्ट कराया था, मगर उनकी रिपोर्ट निकेटिव आई थी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कोरोना पाजिटिव आने के बाद आधा दर्जन भाजपा विधायक, मंत्री और सांसद होम क्वारंटाइन हो चुके हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री हरदीप सिंह डंग, मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मंत्री उषा ठाकुर, रामकिशोर कांवरे, विधायक मालिनी गौड़, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया होम पहले से ही क्वारंटाइन हैं।
विधायक हुए कोरोना संक्रमित
होषंगाबाद जिले की पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंषी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने उनके संपर्क में आने वालों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।बताया जाता है कि विधायक भी मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से मिले थे, इसके अलावा वे भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में भी षामिल हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें