कांग्रेस ने आज उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचकर परिसर को गंगाजल से शुद्धिकरण किया। प्रदेष के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर पहुंच कर शंखद्वार पर पूजा अर्चना की तथा मंदिर परिसर को गंगाजल से पवित्र किया। वर्मा ने विकास दुबे के सुनियोजित समर्पण प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कराए जाने के विरोध में मंदिर परिसर के शुद्धिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया। वर्मा ने आरोप लगाया की भाजपा की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में हमेशा तत्पर रही है ऐसे दुर्दांत अपराधी जिसने यूपी में 8 पुलिसवालों की हत्या की, ऐसे गुनाहगार को मध्यप्रदेश में महाकाल की पावन धरती पर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उसका समर्पण कराया।
वर्मा ने कहां की विकास दुबे योगी आदित्यनाथ से बात करने के बाद ही मध्य प्रदेश पहुंचा यहां की सरकार ने उसे पूरा समर्थन दिया, जिससे उसका समर्पण कराया गया। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान जिसमें उन्होंने इंटेलिजेंस की खबरों के आधार पर गिरफ्तार करना बताया था इस पर वर्मा नें कहा यह सरासर गलत है, जब एक अपराधी उत्तर प्रदेश से चलकर मध्य प्रदेश के उज्जैन तक आ गया तब तक सरकार की इंटेलिजेंस क्या कर रही थी।
अपराधियों से प्रदेष को रखे मुक्त
मंदिर परिसर में पूजन तथा गंगाजल से शुद्धीकरण के कार्यक्रम के पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत में वर्मा ने कहा कि हम तो महाकाल की शरण में आए हैं और महाकाल से प्रार्थना करने के लिए आए हैं कि हमारे प्रदेश को अपराधियों के चंगुल से मुक्त रखें। यह पावन धरा जो एक अपराधी के यहां पर प्रवेश करने से अपवित्र हुई उसे हमने गंगाजल छिड़ककर पवित्र करने का कार्य किया इसे राजनीति से ना जोड़ा जाए।
कांग्रेस को हर जगह पाखंड नहीं करना चाहिए
कांग्रेस के महाकाल परिसर को ष्षुद्धिकरण किए जाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ईश्वर के पास तो संत भी जाते हैं और शैतान भी जाते हैं। उनका कहना है कि, कांग्रेस को एक आध जगह तो छोड़ देनी चाहिए, हर जगह पाखंड नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा कहे की कांग्रेस के जाने के बाद हम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे, तो इससे क्या लाभ होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें