गुरुवार, 30 जुलाई 2020

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों को देख महिला ने खुद को किया आग के हवाले


कमलनाथ ने कहा जांच कराकर दोषियों पर करें कार्रवाई

देवास जिले के सतवास में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अमले का विरोध करते हुए महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो खुद को मामा कहलवाते हैं, उनके राज में आज एक बहन खुद को आग के हवाले कर रही है। देवास जिले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने का विरोध करते हुए एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, घायल महिला का संपूर्ण इलाज सरकार कराए, पीड़ित परिवार की हर संभव मदद हो।
वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष अरुण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किया है कि खड़ी फसल पर बुल्डोजर चलाना कहां का न्याय है।  घटना जहां प्रशासन ने किसान की खड़ी फसल पर जेसीबी चला दी,  जिसकी वजह से किसान की पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए स्वयं को आग के हवाले कर दिया।  शिवराज सिंह खड़ी फसल पर जेसीबी चलाना कहां का न्याय है?
यह है घटना
देवास जिले के सतवास में अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक अमला जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची था। खेत में सोयाबीन की फसल लगी थी। प्रषासिनक अमले को देख महिला और उसके परिजन कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन जेसीबी फसल को उजाड़ने लगी। फसल नष्ट होते देख महिला ने पहले तो अपने ऊपर पेट्रोल डाला उसके बाद प्रशासन के सामने पहुंचकर माचिस की तीली से अपने आप को आग के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला और उसके परिजन अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर पथराव किया था।महिला किसान ने आत्मदाह कर दबाव डालने की कोशिश की है। पथराव करने वाले 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें