मध्यप्रदेष में उपचुनाव के पहले चल रही जोड़ तोड़ के चलते आज भाजपा के पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। अग्रवाल ने प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हाथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अग्रवाल के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसके पहले अग्रवाल निजी वाहनों से लगभग 200 से अधिक समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक केएल अग्रवाल को कांग्रेस बमोरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद अग्रवाल ने भाजपा नेता और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर हमला बोला। अग्रवाल ने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया क्षेत्र में अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ माल को सिंधिया अपने साथ ले गए हैं। मैं कमलनाथ के कार्यकाल को देखकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।
गौरतलब है कि भाजपा सरकार में मंत्री रहे केएल अग्रवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर उपचुनाव में कांग्रेस टिकट देती है, तो वह बमोरी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि हर दिन वह वीडियोकाल और टेलीफोन पर क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं से संपर्क में है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें