बुधवार, 8 जुलाई 2020

कैबिनेट बैठक में सब ठीक हो जाएगा

मुख्यमंत्री ने विभाग वितरण पर कहा

मध्यप्रदेष में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान ने कहा कि कल गुरुवार को होने वाली बैठक में सबकुछ ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कयास यह लगाए जा रहे हैं कि वे कल गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान ने कल कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसके पहले आज मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने साफ कहा कि सभी विभाग मुख्यमंत्री के निहित होते है।, मैं अभी सभी विभागों का मंत्री हूं। कल होने वाली कैबिनेट बैठक में सब कुछ ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस बयान को लेकर माना जा रहा है कि कल कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के विभाग का वितरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि विभाग वितरण को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री दो दिन तक दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बड़े नेताओं से इस पर मषक्कत कर चुके हैं, मगर अब तक बात नहीं बन पाई। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटने पर संकेत दिए थे कि वे वर्कआउट कर रहे हैं, इसके बाद विभागांे का वितरण कर देंगे। अब मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि कैबिनेट बैठक में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
गौरतलब है कि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक पूर्व विधायकों को प्रमुख विभाग दिलाना चाहते हैं। सिंधिया का तर्क है कि सरकार उनके कारण बनी है और उपचुनाव उनके समर्थक नेताओं को लडना है, ऐसे मे उनको भारी विभाग मिलना चाहिए जिससे क्षेत्र के मतदाताओं मे अच्छा संदेश जाएं। सिंधिया चाहते है कि कमलनाथ सरकार मे उनके समर्थकों को जो विभाग थे,उससे बेहतर विभाग मिले।
कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विभाग वितरण को लेकर कहा कि  बहुत ही जल्द विभागों का बंटवारा हो जाएगा। यह पार्टी कोई परिवार नहीं है समूह है जो सभी से सलाह लेकर फैसला लेती हैं।  मिश्रा ने कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि ये जो भी कर लेे इनका सू पड़ा साफ हो जाएगा जो परिणाम घोषित होने के बाद साफ होगा। उन्होंने कहा कि, मेरा 30 साल का अनुभव कहता है कि, जो लोग जनता से झूठ बोलते है वे वापस सत्ता में नहीं आते। वहीं घोषणा पत्र के किसान की कर्जमाफी और रोजगार के वादे पूरे नहीं हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें