मंगलवार, 28 जुलाई 2020

कमलनाथ, दिग्विजय को अभी से वानप्रस्थ भेजने का मन बना लिया युवा नेताओं ने


  युवा नेताओं में पद की चाहत भाजपा हुई हमलावर


मध्यप्रदेष कांग्रेस में इन दिनों युवा नेताओं द्वारा पद की चाहत को लेकर बयानबाजी और पोस्टरवार तक चल रहा है। इसे लेकर अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए है। इस क्रम में राज्य के नगरीय निकाय मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के युवा नेताआंे ने चुनाव से पहले ही वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को वानप्रस्थ में भेजना ष्षुरु कर दिया है।
मध्यप्रदेष में उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने अपने चहेते युवा नेताओं को अभी से मुख्यमंत्री घोश्ति करना ष्षुरु कर दिया है। पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के पोस्टर सामने आए। इसके बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का एक पोस्टर सामने आया जिसमें लिखा था कि ना राजा, ना व्यापारी, कह रहे जीतू पटवारी। पटवारी समर्थकों द्वारा लगाए गए इस पोस्टर के बाद राजनीति गर्मा गई।
राज्य के नगरीय निकाय मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज इसे लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने टवीट कर कहा कि  जयवर्धन के समर्थक उनको भावी मुख्यमंत्री बना चुके हैं. इसके बाद  नकुलनाथ को पिता का आदेश है कि प्रदेश संभालो. ना राजा, ना व्यापारी...कह रहे हैं जीतू पटवारी। क्या युवा कांग्रेसियांे ने चुनाव के पहले ही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को वानप्रस्थ में भेजने का मन बना लिया है।
न राजा, पटवारी अबकी बार जनता की बारी
 न राजा न व्यापारी, अबकी बार जीतू पटवारी. इस नारे पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, न राजा न पटवारी अबकी बार जनता की बारी।  मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस फिलहाल संक्रमण से जूझ रही है। जहां नेता सिर्फ अपना दबदबा बनाने में जुटे हैं। कुछ दिनों पहले जयवर्धन सिंह के भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर लगे थे। नकुलनाथ युवाओं का नेतृत्व करने की बात कह चुके हैं। जीतू पटवारी पहले से ही लाइन में हैं, इसलिए ये कांग्रेस को सोचना है कि उनका नेता कौन है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें