शनिवार, 11 जुलाई 2020

पवैया के टवीट से मची हड़कंप, कांग्रेस ने किया समर्थन


मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा नेताओं की नाराजगी अब भी दूर नहीं हुई है। आज पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के टवीट के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया,वहीं कांग्रेस ने पवैया का समर्थन किया है।
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने आज टवीट कर कहा कि मध्यप्रदेष के नए मंत्रिगण जब ग्वालियर आए तो वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधी पर दो फूल चढ़ाने क्यों नहीं गए? याद रखें यह प्रजातंत्र और मंत्री परिषद ष्षहीदों के लहू से ही उपजे हैं। दरअसल सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, ओपीएस भदोरिया ग्वालियर में सिंधिया की छत्री पुश्पांजलि के लिए गए थे। इसके बाद पवैया ने यह टवीट किया है। 
पवैया के इस टवीर को भाजपा पर उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पवैया भाजपा के ऐसे नेता हैं, जो महल के खिलाफ मुखर रहे है। वे हमेशा ही महल के खिलाफ हमला बोलते रहे है।
पवैया के इस टवीट के बाद कांग्रेस ने पवैया का समर्थन किया। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने जयभान सिंह पवैया को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका यह कथन सर्वथा उचित कि प्रदेश के मंत्री ग्वालियर आकर वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर नमन करने क्यों नहीं जाते? शायद, जिसके तलवे चाटना है,उनका कोप? कथित राष्टवादी बनने के बाद इनका डीएनए कराना चाहिए, मुख्यमंत्री भी आज नहीं गए!
वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि जयभान सिंह पवैया ने कहा कि वह सत्य के आसपास है, जो पार्टी अपने आपको राष्ट्रभक्त बताती है. रानी लक्ष्मीबाई इस देश का गौरव है, वह भारत की निर्भीकता, निडरता, आजादी के लिए जज्बे का प्रतीक हैं। वहां पर जाकर मंत्री फूल चढ़ाते हैं, तो मंत्रियों का गौरव बढ़ता है। ऐसे महापुरूषों की समाधि पर फूल चढ़ाने ना जाना और उन को उपेक्षित करना निंदनीय है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें