मध्यप्रदेष की राजधानी भोपाल में चल रही संघ की बैठक में ष्षामिल होने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों से मुलाकात न कर उनसे दूरी बनाए रखी। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि मां समान पार्टी को दगा देकर सब कुछ भाजपा को देने वालों को संघ स्वीकार नहीं कर रहा।
दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत शिवराज सरकार के मंत्रियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं लेकिन संघ प्रमुख से मिलने वालों में सिंधिया समर्थक मंत्रीयों का नाम नहीं है। पूर्व मंत्री ने इसको लेकर सिंधिया समर्थकों पर तंज कसते हुए कहा है कि मीडिया डोमेन से पता चला है कि आपको अछूत समझा जा रहा है। आखिर आपने तो अपनी मां समान पार्टी को दगा देकर सब कुछ भाजपा को समर्पित कर दिया फिर भी संघ को आप पर विश्वास नहीं हो रहा। पटवारी ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि जो बाजार में बिकते है वह बाजारू होते है, जिनसे सलाह नहीं ली जाती बल्कि उन्हें अपने लोगों से दूर ही रखा जाता है, ताकि लगत संगत का उनके लोगों पर असर न पड़े।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें