शनिवार, 5 सितंबर 2020

13 हजार स्कूल बंद करना चाहती है सरकार


दिग्विजय सिंह ने कहा शिक्षकों का इतना सम्मान करती है ये सरकार

मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई देते हुए षिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेष में 13 हजार स्कूल बंद करना चाहती है, शिक्षकों का इतना सम्मान करती है ये सरकार।
पूर्व मुख्यमंत्री ने टवीट कर कहा कि  डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा  कि आज भी शासकीय स्कूलों में 10 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। नियुक्तियां बंद हैं। अस्थाई शिक्षकों को पगार नहीं मिल रही है। मध्यप्रदेष में सरकार 13 हजार स्कूलों को बंद कराना चाहती है। शिक्षकों का इतना सम्मान करती है ये सरकार।
एक अन्य टवीट कर सिंह ने कहा कि शासकीय ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शहरों में छात्र कम - शिक्षक ज्यादा हैं। मैं एक और अनुभव कर रहा हूं। ग्रामों में फीस लेने वाले अंग्रेजी माध्यम के  निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है और शासकीय हिंदी मीडियम शालाओं में कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन को इस बारे में सोचना चाहिए क्योंकि गरीब भी फीस दे कर अंग्रेजी माध्यम के निजी शालाओं में अपने बच्चों को पढ़ाना चाहता है।
षिवराज सरकार में बिकने लगा नकली दूध
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य टवीट कर कहा कि कल षुक्रवार  की मेरी भोपाल व सिहोर जिले की यात्रा का एक और अनुभव हुआ। कमलनाथ सरकार ने जो “शुद्ध के लिए युद्ध” प्रारंभ किया था उसके कारण नकली मावा व नकली दूध बनना बंद हो गया था और असली दूध बेंचने वाले किसानों का दूध लगभग 8 प्रति लिटर महंगा बिकने लगा था, लेकिन मामा का राज आते ही नकली मावा और नकली दूध फिर बिकने लगा। नतीजा असली किसान का असली दूध फिर 8  प्रति लिटर कम बिकने लगा।  अब बताओ किसानों का सही हितेषी कमलनाथ है या फर्जी कंस मामा है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें