प्रदेष में रोजगार की मांग और पुलिसभर्ती में आयु 37 साल किए जाने की मंाग को लेकर आज बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने राजधानी भोपाल में प्रदर्षन किया। इस दौरान प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पी सी ष्षर्मा ने भी युवाओं के इस प्रदर्षन को समर्थन दिया। प्रदर्षन कर रहे युवाओं को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। इस दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज भी किया गया।
राजधानी के रोषनपुरा चैराहे पर आज बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने रोजगार और पुलिस भर्ती में आयु 37 वर्श किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्षन किया। युवाओं के इस प्रदर्षन को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पी सी ष्षर्मा ने अपना समर्थन दिया। युवाओं का कहना था कि पिछले 3 साल से पुलिस समेत अन्य विभागों में वेकेंसी नहीं निकाली गई है। जिसे लेकर बेरोजगार युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं की मांग है कि प्रदेश में एमपीपीएससी, प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड, पुलिस और दूसरे अन्य विभागों में जल्द से जल्द वैकेंसी निकाली जाए। प्रदर्षन कर रहे युवाओं ने कहा कि लंबे समय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की मांग है कि जल्द से जल्द एमपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाए. छात्रों की लगातार मांग रही है कि कॉन्स्टेबल के लिए 15 हजार पदों पर भर्ती हो. एसआई के लिए 1500 पदों पर भर्ती हो और अन्य राज्यों के युवाओं को 5 प्रतिषत कोटा दिया जाए।
युवाओं के इस प्रदर्षन को पुलिस ने रोका, मगर युवाओं को जोष नहीं थमा। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर युवाओं को हटाना चाहा। मगर युवा अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने प्रदर्षन कर रहे युवाओं को गिरफतार कर लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें