सोमवार, 7 सितंबर 2020

किसान आत्हत्या, राजनीति करना गलत


प्रदेष में किसान आत्महत्या को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस पर आज राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौत किसी की भी हो, कैसी भी हो पीड़ादायी होती है। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। किसान कर्ज माफी पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर  संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि  मौत के ऊपर राजनीति बहुत गलत बात है। मौत किसी की भी हो बहुत दर्दनाक होती है। इस दौरान कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी के नाम पर सपना दिखाया, किसान को धोखा दिया है। राहुल गांधी का भाषण हम सबको याद है। उन्होंने कहा किसान कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस ने केवल वाहवाही लूटी है। उन्होंने कहा कि सबको याद है कि स्वयं कमलनाथ और राहुल गांधी ने कभी यह टवीट नहीं किया कि हमने 10 दिनों में किसानों का 2 लाख रूपए का कर्ज माफ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के 2, 4 हजार रूपए का कर्ज माफ कर कांग्रेस अपने सर पर सेहरा बांध रही है।
 पूर्व मंत्री डा गोविंद सिंह की पदयात्रा को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि ये वही गोविंद सिंह  है, जिन्होंने कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते हुए जनता से माफी मांगी थी कि हम रेत का अवैध खनन नहीं रोक पाए। यदि उस समय पदयात्रा निकाली होती तो परिणामदायी होती है। आज प्रदेश जानता है कि वे पदयात्रा क्यों निकाल रहे हैं? रविवार को भोपाल प्रदेष कार्यालय में हुई बैठक में उपस्थित न रहने पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पार्टी का एक अनुशासित सिपाही रहा हूं। पार्टी के आदेश अनुसार ही चलता हूँ। पार्टी जहां भेजती है वहां जाते हैं। कल भी पार्टी से पूछ कर ही गए। दिन भर हजारों कार्यकर्ता के बीच रहे। कोई इसे अन्यथा न जोड़ें।
सभी प्रकार के इलाज मुफ्त हैं
प्रदेष में कोरोना के बढ़ते मरीजांे को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि यह सच है कि जब से सावधानी घटी है तब से कोरोना  के मामले तेजी से बढ़े हैं। लोगों को अब और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार लोगों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरत रही है। सभी प्रकार के इलाज मुफ्त है। सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि गंभीरता से सावधानी रखें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें