मंगलवार, 22 सितंबर 2020

हाथ छोड़ हाथी पर सवार हुए पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध


मध्यप्रदेष के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह बौद्ध ने आज कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने बसपा की सदस्यता ले ली। बौद्ध के कांग्रेस छोड़ने से अब उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याषी फूलसिंह बरैया के लिए मुसीबत बढ़ गई है।
पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध दतिया जिले के भांडेर से कांग्रेस के टिकट के दावेदार थे, मगर कांग्रेस ने यहां से फूलसिंह बरैया को अपना प्रत्याषी बनाया था। इसके बाद से बौद्ध नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जताई थी। मगर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद उन्होंने पहले तो पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया और आज कांग्रेस ने नाता तोड़ दिया। बौद्ध ने आज बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि बसपा अब भांडेर से बौद्ध को मैदान में उतारेगी।
बौद्ध के बसपा में ष्षामिल होने  के साथ ही भांडेर में उपचुनाव का मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने जहां बसपा के नेता रहे फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने यहां से कांग्रेस से आई रक्षा सिरोनिया पर दांव खेला है। वहीं बसपा बौद्ध को मैदान में उतारेगी। याने तीनों प्रत्याषी दलबदलू हैं जिनका सामना इस उपचुनाव में होना हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें