शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

कांग्रेस ने पहली सूची में घोशित किए 15 प्रत्याषी


मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने प्रत्याषियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में 15 विधानसभा सीटों के प्रत्याषियों की घोशणा की है।
राज्य में 27 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। इनमें से कांग्रेस ने आज 15 सीटों के लिए प्रत्याषियों की घोशणा की गई है। मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति से यह सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने दिमनी से रवींद्र सिंह तोमर, अंबाह से सत्यप्रकाश सिकरवार, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करैरा से प्रागीलाल जाटव, बमौरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोकनगर से आशा दोहरे, अनुपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजम, सांची से मदनलाल चैधरी अहिरवार, आगर से विपिन बानखेड़े, हाट पिपलिया से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामकिशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने कसा तंज
कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याषियों की सूची को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा के प्रवक्ता रजनीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने टिकाऊ उम्मीदवारों को नहीं टिकट दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की 15 प्रत्याशियों की सूची का स्वागत है, क्योंकि भाजपा की विजय की संभावना इस सूची से दुगनी चैगुनी बड़ी है. उन्होंने कहा कि आधा दर्जन प्रत्याशी लगभग ऐसे हैं जिनका अपना अतीत कांग्रेस में टिकाऊ का नहीं रहा है जो उनकी कैंपेन से ही उलट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में झगड़े इतने जोरों पर हैं कि चैधरी राकेष सिंह का नाम सूची में नदारत है। इनका विरोध दिग्विजय सिंह समर्थक गोविंद सिंह और अजय सिंह सहित अन्य नेता कर चुके हैं। इसके अलावा सतीष सिकरवार का नाम भी सूची में नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें