पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कमलनाथ की सरकार थी, जब भी उनसे विकास के कार्यों की बात की जाती थी, तो कहते थे कि उनके पास पैसा नहीं है। मैं आपके बीच आया हूं, तो 226 करोड़ से अधिक की सौगात लेकर आया हूं। यही उनकी और हमारी सरकार में फर्क है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने सरकुला सिंचाई परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया, सहरिया बहनों को हितलाभ देना बंद किया और कर्जमाफी का झूठा वादा किया। यह जनता के साथ धोखा था। अनेक गरीब परिवारों के बच्चे संबल योजना का लाभ लेकर पढ़ाई करते थे। कमलनाथ की बेईमान सरकार ने उन बच्चों को शिक्षा से वंचित कर दिया। हम गरीब बेटियों की शादी के लिए 25 रूपए हजार देते थे। कमलनाथ ने यह राशि बढ़ाने की झूठी घोषणा की। पिछले साल गरीब बेटियों की शादी तो हुई लेकिन सहायता राशि आज तक नहीं मिली।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ के पास कोई भी जनप्रतिनिधि विकास के कार्यों के लिए पैसे मांगने जाते थे तो वे हमेशा पैसे न होने का बहाना बना देते थे। भाजपा की सरकार ने पोहरी को अनेक सौगात दी है, आगे भी यही क्रम जारी रहेगा। हम विकास के काम रुकने नहीं देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें