प्रदेष में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा आज चुनव आयोग में हो जाने की संभावना था। इसके पहले आज सरकार ने पुलिस महकमें में बड़ी सर्जरी कर 90 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। उपचुनाव से पहले किए गए तबादलों पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पहले तो भाजपा ने प्रदेश में एक जनादेश प्राप्त सरकार को गिराया और अब हार के डर से शिवराज सरकार उपचुनावों की घोषणा के पहले ताबड़तोड़ तबादले कर रही हैं। भाजपा इन तबादलों के माध्यम से अपने चहेतों अफसरों की उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग कर चुनाव जीतना चाहती है।
चलाया जा रहा तबादला उद्योग
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि इस कोरोना महामारी में भी क्या कारण है कि इतने थोक बंद ताबड़तोड़ तबादले शिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे हैं, बड़े पैमाने पर ट्रांसफर उद्योग चलाया जा रहा है? जब चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होने वाली थी, जिसमें प्रदेश के उपचुनाव की घोषणा संभावित थी, उसके कुछ मिनट पूर्व ही ताबड़तोड़ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले बता रहे हैं कि शिवराज सरकार को जनमत पर भरोसा नहीं है, वह अधिकारियों के भरोसे पिछले दरवाजे से चुनाव जीतना चाहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें