गुरुवार, 17 सितंबर 2020

मंत्री इमरती देवी का दावा हम कलेक्टर कोे कहंेगे वो उतनी सीटें जीता देंगे


मंत्री के वायरल वीडियो पर भड़की कांग्रेस

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक मंत्री इमरती देवी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। मंत्री के इस वीडियो में वे यह कह रही हैं कि हम कलेक्टर को कहेंगे वे उतनी सीटों हमें जीता देंगे।
महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हुआ है, इस वीडियो में वे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री इमरती देवी कह रही हैं कि हमें सरकार में रहने के लिए 8 सीटें जीतनी हैं। कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए 27 सीटें चाहिए। आप बता तो दो कि सत्ता और सरकार क्या आखें मूंदें बैठी रहेंगी और वो पूरी की पूरी जीत लेंगे? सत्ता सरकार का बहुमत है कि हम कलेक्टर को कहेंगे, तो उतनी सीटें हमें मिल जाएंगी।
इमरती देवी के इस वीडियो को लेकर कांगे्रस हमलावर हो गई है। कांग्रेस विधायक कुणाल चैधरी ने इमरती देवी के वीडियो को शेयर करते हुए सोषल मीडिया पर  लिखा है कि वोटों से तो यह जीतेंगी नहीं, इन्हें तो कलेक्टर साहब ही जिताएंगे। कलेक्टर साहब पढ़ेंगे की... अपार सफलता के बाद अब पेश है कलेक्टर साहब चुनाव जीतेंगे।
कांग्रेस ने की षिकायत
मंत्री इमरती देवी के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को षिकायत की है। कांग्रेस  ने आरोप लगाया है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा अधिकारियों का अपने एजेंट की तरह उपयोग कर रही है। चुनाव में भाजपा सरकारी तंत्र का मिस यूज करने वाली है।
क्या सिंधिया समर्थक मंत्री पर कार्रवाई कर पाएंगे मुख्यमंत्री
कांग्रेस प्रवक्ता सैय्यद जफर ने मंत्री के वीडियो वायरल होने के बाद सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता  जफर ने ट्वीट कर लिखा है कि क्या भाजपा को अपना जनाधार खत्म होने का अहसास हो चुका है? क्या अधिकारियों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा? क्या चुनाव जीतने के हिसाब से हो रहे हैं अधिकारियों के ट्रांसफर? क्या सिंधिया की करीबी मंत्री पर कार्रवाई की हिम्मत कर पाएंगे मुख्यमंत्री?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें