सोमवार, 21 सितंबर 2020

मध्यप्रदेष में लाकडाउन लगाने का विचार नहींः नरोत्तम मिश्रा


राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आज साफ किया कि प्रदेष में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए लाकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। सभी को अपेक्षित सावधानी के साथ ही दैनिक जीवन की आदत डालनी होगी।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में दोबारा लाकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है। लाकडाउन के दुष्परिणाम हम सभी देख चुके हैं। अतः अब सभी को अपेक्षित सावधानी के साथ ही दैनिक जीवन की आदत डालनी होगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कहा है कि दर्जन से ज्यादा मंत्री संक्रमित हो चुके है मध्यप्रदेश में लाकडाउन को लेकर मप्र में कोई विचार नही है, सावधानी के साथ प्रतिदिन आदत डालें।
किसान कर्जमाफी कांग्रेस नेताओं के दौरे और बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान को धोखे में रखा कर्जमाफी में नया कर्जा नही मिल पाया है। कांग्रेस मध्यप्रदेष को किसानों के साथ किए गए झूठे वादों के दुष्परिणाम तो भुगतना ही पड़ेंगे। उसे अब तो स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वो अपने वचनपत्र में किए गए वादे क्यों नहीं पूरे कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपचुनावों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जनता के बीच जाने के बजाय फर्जी वीडियो वायरल कर डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। वो असली और नकली का अंतर बखूबी जानती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें