रविवार, 27 सितंबर 2020

कांग्रेस ने दूसरी सूची में घोषित किए 9 प्रत्याषी


मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज दूसरी सूची जारी कर 9 प्रत्याषियों के नामों की घोषणा की है। सूची में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में षामिल हुए नेताओं के नाम हैं।
दो दिन दिल्ली में रहने के दौरान कमलनाथ ने उम्मीदवारों के नामों पर राज्य कांग्रेस प्रभारी मुकूल वासनिक से भी चर्चा की थी। एक दिन पहले कमलनाथ ने बताया था कि कुछ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान आज हो सकता है। इसके बाद आज दोपहर को कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। इसमें 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। ग्वालियर पूर्व से सतीश सिंह सिकरवार को टिकट मिला है। सतीश सिंह सिकरवार कुछ ही दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सिकरवार मुन्नालाल गोयल के सामने चुनाव लड़ेंगे। वही सुरखी से पारूल साहू के नाम पर मुहर लगी है। कांग्रेस की उम्मीदवार पारूल भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत के सामने चुनाव लड़ेंगी। वहीं पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला को मैदान में उतारा गया है। सुमावली से अजब सिंह कुशवाह को टिकट मिला है। जौरा से पंकज उपाध्याय को टिकट मिला है। मुंगावली से कन्हैयाराम लोधी को टिकट मिला है जबकि मांधाता से उत्तम राज नारायण सिंह को टिकट दिया गया है साथ ही बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू को टिकट मिला है। सुवासरा से राकेश पाटीदार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने आज घोशित की दूसरी सूची के पहले 11 सितंबर को 15 प्रत्याषियों की पहली सूची जारी की थी। अब 4 प्रत्याषियों के नामों की घोषणा किए जाना बाकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें