गुरुवार, 24 सितंबर 2020

मास्क को लेकर दिए बयान पर खेद जताया गृह मंत्री ने


मध्यप्रदेष के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मास्क न लगाने को लेकर दिए बयान पर खेद जताया और कहा कि वे अब हमेषा मास्क लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती मानता हूं और समाज के सामने खेद व्यक्त करता हूं।
गृह मंत्री ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मास्क के बारे में मेरा बयान पूर्णतरू गलत और प्रधानमंत्री की भावनाओं के विपरीत था। अपने शब्दों को लेकर मुझे भी बेहद आंतरिक पीड़ा महसूस हुई है। मैं खेद प्रकट करते हुए सभी से मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील करता हूं। मैं स्वयं भी मास्क पहनूँगा और समाज से भी अपील करूँगा कि सभी मास्क पहने और सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।
गौरतलब है कि इंदौर में  मास्क के सवाल पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दो टूक जवाब दिया था कि मैं नहीं पहनता। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।  दबाव बढ़ा तो भोपाल लौट कर डॉ मिश्रा ने कहा कि उन्हें सांस की तकलीफ है इसलिए फेस मास्क नहीं पहनते। मैंने कई कार्यक्रमों में मास्क लगाया है।
देर आए, दुरूस्त आए गृह मंत्री
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मास्क को लेकर बयान देने और फिर खेद व्यक्त करने को लेकर प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने टवीट कर कहाकि सुबह बयान दिया मै मास्क नहीं पहनता। ष्षाम को कहा मुझे साँस संबंधी ( पालीपस ) तकलीफ है। अगले दिन आज कहा मैं गलती मानता हूँ , खेद व्यक्त करता हूँ। मेरा बयान प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनुरूप नहीं है। अब मै मास्क पहनूँगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने इन बयानों में जो भी सच्चाई हो,लेकिन गृह मंत्री देर आए- दुरुस्त आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें