फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत समर्थन में भाजपा नेता मैदान में उतर आए। राज्य के चिकित्सा षिक्षा मंत्री विष्वास सारंग ने बीएमसी की कार्रवाई को महिला पर अत्याचार किया जाना बताया। वहीं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कंगना के घर को तोड़ने की निंदा की है।
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, एक निष्पक्ष महिला ने आवाज उठाई, तो सरकार उस पर इस तरीके से अत्याचार कर रही है
। जबकि महाराष्ट्र सरकार को कार्रवाई करनी है तो वो आदित्य ठाकरे पर करें और उन्हें सरकार से बाहर करे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कंगना पर अत्याचार हो रहा है, उसे देखकर बाला साहब ठाकरे की आत्मा भी दुखी होगी। महाराष्ट्र सरकार ने एक अभिनेता के कहने पर कंगना रनौत पर जांच बिठाई है. मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती देता हूं कि, यदि वे सही रूप से बयानों पर जांच करना चाहते हैं, तो भाजपा नेता नारायण राणे के बयान पर जांच कराएं और आदित्य ठाकरे से इस्तीफा लें।
वहीं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि जिस मराठा गौरव की शिवसेना बात करती थी, उसे बढ़ाने का काम कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों के माध्यम से किया है, शिवसेना के इस कृत्य की पूरे देश में घोर निंदा हो रही है। कंगना रनौत ने करके दिखाया है और शिवसेना ने इस पर सिर्फ खाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें