गुरुवार, 24 सितंबर 2020

सिंधिया को भी झूठ बोलना सीखा दिया भाजपा


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया भाजपा पर हमला

भाजपा लगातार प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साध रही है और अब भाजपा के वार पर कमलनाथ ने पलटवार किया। किसान कर्जमाफी को लेकर कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा में सच आ गया मगर भाजपा नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झूठ बोलना सीखा दिया साथ ही भाजपा के घोटाले के आरोपों पर भी कमलनाथ ने जवाब दिया और कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जनता जवाब देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा सच आने के बाद किसान कर्ज माफी को लेकर भाजपा के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झूठ बोलना सीखा दिया है। भाजपा के पंद्रह साल के घोटालों का जवाब जनता चुनाव में देगी।  कमलनाथ ने केंद्र के कृषि बिल को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज तक किसानों के हित में कदम नहीं उठाया। केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी कमलनाथ बोले कि भाजपा बिहार चुनाव में फायदा लेना चाहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करके जल्द ही जिन सीटों पर प्रत्याषियों के नामों की घोशणा करनी है, उनकी घोशणा करेंगे।  वहीं कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रप्रभाष शेखर के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में कांग्रेस के टिकट फाइनल हो जाएंगे साथ ही कमलनाथ अब 28 सितंबर को सांची का दौरा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री का आज का सांची दौरा पानी गिरने के कारण रदद कर दिया था।  शेखर ने कहा कि कांग्रेस कर्जमाफी पर विधानसभा में दिए गए आंकड़ों को लेकर अब कानून का सहारा लेने पर विचार कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें