मध्यप्रदेष के एक विधायक के फर्जी हस्ताक्षर कर विधानसभा में प्रश्न लगाए जाने का मामला सामने आया है। जब विधायक को इस बात का पता चला तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला राज्य के दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र का है। इस विधानसभा क्षेत्र के कांगे्रस विधायक घनश्याम सिंह नाम पर विधानसभा में जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित एक प्रश्न लगाया गया था। विधानसभा सचिवालय को विधायक घनश्याम सिंह के हस्ताक्षर सही नहीं लगे। शंका होने पर विधानसभा उपसचिव ने घनश्याम सिंह से उस प्रश्न के बारे में जानकारी ली तब पता चला कि विधायक घनश्याम सिंह ने प्रश्न लगाया ही नहीं है। इसके बाद विधायक ने इस धोखाधड़ी की सूचना अरेरा हिल्स थाना पुलिस को की। पुलिस ने विधायक के हस्ताक्षर का प्रश्न से साथ किए गए हस्ताक्षर से मिलान किया तो प्रश्न के साथ किए गए हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इस प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि विधानसभा का मानसून सत्र 21 सितंबर से आहुत किया गया है। यह सत्र 3 दिन का होगा। बजट सत्र कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द किया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें