मध्यप्रदेष में कांग्रेस द्वारा उपचुनाव के लिए 15 प्रत्याषियों की घोषणा के साथ ही प्रत्याषियों को लेकर विरोध भी तेज हो गया है। भांडेर से टिकट के दावेदार पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध ने तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने नाराजगी भी जता दी है। इसके अलावा अंबाह, नेपानगर और करेरा में टिकट के दावेदार अन्य प्रत्याषियों ने भी घोषित प्रत्याषियों को विरोध तेज कर दिया है।
मध्यप्रदेष में 27 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस में घोषित प्रत्याषियों के खिलाफ विरोध में दावेदार उतर आए हैं। कांग्रेस के घोषित 15 प्रत्याषियों में से 4 का विरोध तो सड़क पर दिखाई देने लगा है। इनमें दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने दिखाई दिया। दिग्विजय सिंह बीते दिनों दतिया दौरे पर थे, इस दौरान बौद्ध और उनके समर्थक नेताओं ने सिंह के सामने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई। ये नेता यहां से फूल सिंह बरैया को टिकट दिए जाने को लेकर नाराज नजर आए। हालांकि दिग्विजय सिंह ने नेताओं को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में संगठन में बात करंेगे। दिग्विजय सिंह ने भी माना कि बौद्ध के साथ अन्याय हुआ है। भांडेर के अलावा अंबाह में सत्यप्रकाष सखवार और करेरा में प्रागीलाल जाटव का विरोध तेज हो गया है। यहां पर कांग्रेस के अन्य दावेदारों ने इन प्रत्याषियों का यह कहकर विरोध किया कि ये सभी बसपा से आए नेता हैं, पार्टी ने इन्हें टिकट देकर कांग्रेस कार्यकर्ता की उपेक्षा की है। इसी तरह नेपानगर से पार्टी ने रामकिषन पटेल को मैदान में उतारा है। पटेल का भी विरोध तेज होने लगा है। रामकिषन पटेल का विरोध नेपानगर सीट से अन्य दावेदार कर रहे हैं। इनका कहना है कि पटेल को दो बार टिकट दिया जा चुका है, वे चुनाव हार चुके हैं। इस लिहाज से इस सीट के अन्य 18 दावेदारों में से किसी को टिकट दिया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें