गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सायबेरियन पक्षी बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ वोट मांगने चले जाते है फिर कभी नही जाते। कमलनाथ और कांग्रेसी साइबेरियन पक्षियों की तरह है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने में एक नौकरी नही दी, एक व्यक्ति को रोजगार दिया नही, 4 हजार रुपये भत्ता दिया नही, लिखित में झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के लिए काम करती है तो कांग्रेस को समस्या होती है कांग्रेस को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए, क्या यह नहीं चाहते कि गरीबों को राशन मिले कांग्रेस के पास बहाने के अलावा कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि झाम सिंह धुर्वे एनकाउंटर को लेकर मंत्री मिश्रा ने कहा कि मौत कोई भी हो दुखद है, जांच का विषय है। वो नक्सली की गोली से मारा या पुलिस की गोली से। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रियल जांच के बाद सीआईडी जांच के आदेश दिए है। दोषी जो भी हो दंडित होगा, नही बचेगा, इस पर राजनीति नही होना चाहिए। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में आक्सीजन की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पतालों और प्रदेष में कहीं भी आक्सीजन की कमी नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें