मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेष के दतिया जिले में भारत का संविधान लागू नहीं है, नरोत्तम का संविधान लागू है। षिवराज लाचार हैं।
गौरतलब है कि दतिया के कोतवाली थाने में पदस्थ टीआई धनेंद्र भदौरिया के खिलाफ उन्हीं के थाने में गैर जमानती वारंट होने पर, कोर्ट में पेश कराने के लिए वारंट जारी किया गया है, जो उन्हीं के पास गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या भदौरिया स्वयं खुद को गिरफ्तार करेंगे और खुद ही खुद को कोर्ट में पेश करेंगे। इस मामले को लेकर प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टवीट कर कहा कि आज मध्यप्रदेश पुलिस भी अजब है गजब है मप्र के गृह मंत्री के चुनाव क्षेत्र में दतिया कोतवाली प्रभारी टीआई एक ऐसा टीआई पदस्थ है जिसके खुद के खिलाफ गैर जमानती वारंट है और तामील नहीं हो रहा है । दतिया एसपी ने वारंट होने की बात स्वीकारी। क्या यह अदालत की अवमानना नहीं है? उन्होंने टवीट कर कहा कि इस टीआई को और अन्य पुलिस कर्मियों को उच्चतम न्यायालय ने 10 दिन कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए लेकिन आज तक हाजिर नहीं हुए, क्योंकि जिन टीआई साहब को हाजिर कराना वे स्वयं इसी केस में अपराधी हैं और वॉरंट तामील नहीं हो रहा है, होगा भी कैसे?
उन्होंने टवीट कर कहा कि यह टीआई आदतन अपराधी है। अपराधियों से संबंध रखता है। निलंबित हो चुका है। भिंड जिले में भी इसी टीआई के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 का प्रकरण लंबित है, लेकिन गृह मंत्री का प्रिय है। दतिया जिले में भारत का संविधान लागू नहीं है “नरोत्तम” का संविधान लागू है। शिवराज लाचार है।
सिंह ने एक अन्य टवीट में कहा कि क्या उच्चतम न्यायालय, न्यायालय की अवमानना का जिस प्रकार प्रशांत भूषण के प्रकरण में स्वयं संज्ञान में लिया था और दंड दिया था, इसे भी उसी प्रकार अवमानना मानेगा ? फिलहाल टीआई दतिया कोतवाली गृह मंत्री की शह पर निर्दोषों पर झूठे प्रकरण बना कर गिरफ्तार करने में लगा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें