प्रदेष में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा तो नहीं हुई, मगर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के बीच राजनीति तेज हो गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है, तो कांग्रेस भी पलटवार करने से नहीं चूक रही। चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद आज मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के एक टवीट से फिर प्रदेष की राजनीति गर्मा गई। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज टवीट कर कहा कि मेरे प्रिय दोस्तों! मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है। हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है। ‘हाथ’ पूरी तरह ‘सैनीटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना है।
मुख्यमंत्री के इस टवीट पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस की ओर से प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने टवीट कर कहा कि कोरोना काल में मध्यप्रदेष में उपचुनाव होंगे कि नहीं,इसका फैसला चुनाव आयोग 29 सितम्बर को एक बैठक में करेगा। आपको क्या चुनाव आयोग ने पहले से ही बता दिया है क्या कि एमपी में चुनाव होने जा रहे है ? ये कैसा गठबंधन ? जनता गद्दारों को सेनेटाइज कर भाजपा से दो गज की दूरी बना लेगी।
हम तो स्वतः ही सेनेटाइज हो गए
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने षिवराज सिंह के टवीट पर कटाक्ष किया है। लक्ष्मण सिंह ने टवीट कर कहा कि कहा कि शिवराज सिंह का भाषण सुना” कह रहे हैं,”हाथ”को सेनेटाइज करके “साफ”कर दो। भाई साहब, सिंधिया के बाहर जाने से हम तो स्वतः सेनेटाइज हो गए,”साफ” तो वह आपकी पार्टी करने वाले हैं,बचकर राहियेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें