मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने घोषणा की कि मुरैना में मेडिकल कालेज खोला जाएगा। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक सभागार का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज मुरैना में विकास कार्यों का षिलान्यास करते हुए यह घोषणा की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 सितंबर को प्रदेश के छूटे हुए गरीबों को एक रूपए किलो गेहूं, चावल, नमक देना प्रारंभ कर दिया जाएगा। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दूंगा। मेरे स्ट्रीट वेंडर्स भाई-बहनों, तुम्हारा काम धंधा चलवाने के लिए बिना ब्याज के 10 हजार रुपया दिया जाएगा। ब्याज का 7 प्रतिषत केन्द्र सरकार और शेष ब्याज प्रदेश सरकार भरेगी। गर्भवती बहनों को प्रसव से पूर्व 4 हजार और इसके बाद 12 हजार दिये जाते थे, इस योजना को भी कमलनाथ सरकार ने बंद करने का पाप किया। उन्होंने कहा कि संबल योजना को भी बंद कर इन्होंने गरीबों का हक छीना है, मैंने इस योजना को भी फिर से प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सहयोग से हमें चंबल प्रोगेस वे की सौगात मिली है। यह केवल एक रोड नहीं है, इसके दोनों ओर कारखाने खुलेंगे जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक शानदार सभागार का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जनता के जीवन को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरे जीवन का ध्येय है। आप अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को दीजिए, ताकि विकास व जनकल्याण के कार्य न रुकने पाएं।
कमलनाथ दादा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़े
समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने सोचा था कि इतने साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी है तो जनता के विकास का कार्य करेगी, लेकिन एक भी कार्य डेढ़ साल में नहीं हुआ। कमलनाथ दादा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। विकास के कामों के लिए इनके पास विधायकों से मिलने का टाइम नहीं था, लेकिन कोई बड़ा ठेकेदार आ जाए, तो आने दो। बोरा भर-भरकर पैसा ले गए।
सर्टिफिकेट बांट दिए, पैसे नहीं दिए,बैंक वाले मुझसे मांग रहे पैसे
मुख्यमंत्री ने मुरैना जिले के ग्राम छैरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ से युवाओं ने रोजगार मांगा तो उन्होंने बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग देने की बात कही। सिंधिया और उनके साथियों ने कमलनाथ और कांग्रेस का ही बैंड बजा दिया। कमलनाथ ने किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट तो बांट दिए, लेकिन बैंकों को पैसे नहीं दिए। अब बैंक वाले मुझसे पैसे मांग रहे हैं। कर्जमाफी का झूठा वादा कांग्रेस ने किसानों से किया। गरीबों को संबल देने वाली कल्याणकारी संबल योजना को कमलनाथ ने बंद कर दिया, जिससे हजारों गरीब नागरिक इसके लाभ से वंचित रह गए। चिंता मत करना मेरे भाई-बहनों, मैंने यह योजना पुनः प्रारम्भ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें