कोलार थाने में दर्ज कराएंगे बिल्डर के खिलाफ एफआईआर
मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में शासकीय जमीनों में हेरा फेरी हुई है। इसकी कहानी उजागर करना है, मैं इस पर रिसर्च कर रहा हूं। 31 अगस्त को बारिश के चलते कोलार डेम के गेट खोलने के कारण गिरी दीवार मामले में उन्होंने कहा कि वे कल 3 सितंबर को बिल्डर के खिलाफ कोलार थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टवीट कर कहा कि कोलार में बहुत बड़े पैमाने पर भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में शासकीय जमीनों पर हेरा फेरी हुई है। उसकी कहानी भी उजागर करना है। रिसर्च कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को भोपाल में कोलार क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण कलियासोत बॉंध के सभी 12 गेट अचानक खोलने से दामखेड़ा के गरीब लोगों की बस्ती में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ। एक बिल्डर की बनाई हुई दीवार गिरने से एक गरीब की मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जून को वही दीवार एक और जगह से गिरने से एक और मकान की क्षति हुई थी और उसका स्कूटर भी टूट गया था, लेकिन प्रशासन भाजपा के दबाव में चुप है। उसे आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। बिल्डर के खघ्लिाफ पुलिस के एफआईआर करनी थी वह भी नहीं की गई। सिंह ने कहा कि उस दीवार का निर्माण इतना घटिया है कि उसी बिल्डर के द्वारा बनाई हुई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग भी खतरे में है। मैंने तय किया है उस बिल्डर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने मैं कल 3 सितंबर को कोलार थाने जाउंगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें