मंगलवार, 15 सितंबर 2020

अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई विधायक की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप, जताया दुख


मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक की मौत के लिए राजधानी के चिरायु अस्पताल में बरती गई लापरवाही को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जब विधायक की हालत बिगड़ी तब दिल्ली के मेदांता में उन्हें भर्ती कराना पड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से मैं दुखी हूं। दांगी का भोपाल में कोरोना का इलाज चल रहा था। लेकिन उनके इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती कराना पड़ा। कमलनाथ ने कहा कि दिल्ली के मेदांता के डाक्टरों ने बताया कि भोपाल में दांगी के इलाज में ज्यादा लापरवाही बरती गई, जिसके चलते आज उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि कमलनाथ पहले भी इस मामले को लेकर चिरायु अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने पूर्व विधायक मनमोहन ष्षाह बटटी की मौत को लेकर भी सवाल खड़े किए थे और की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।  पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान को पत्र भी लिखा था।
अगस्त में हुए थे संक्रमित
गौरतलब है कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। दांगी के जाने से कांग्रेस में शोक की लहर है। दांगी के निधन के बाद अब राज्य में एक और विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। अब प्रदेष में 27 के स्थान पर 28 सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें