सोमवार, 28 सितंबर 2020

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का पत्नी को पीटते वायरल हुआ वीडियो

अधिकारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है, जिसे मैं झेल रहा हूं


मध्यप्रदेष के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का पत्नी के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मैंने कोई क्राइम नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि  मेरी जिंदगी का यह दुर्भाग्य है, जिसे मैं झेल रहा हूं, यदि मेरा स्वभाव मारपीट करने का होता तो अभी तक क्या यह मेरे घर में होती। वहीं इस मामले को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में षिकायत नहीं मिली है, षिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद डीजी को सरकार ने पद से हटा दिया है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजी पुरशोत्तम ष्षर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी हैं, जो अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी पत्नी को जमीन पर गिरा देते है और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस दौरान घर में मौजूद कर्मचारी बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं। घटना की षिकायत उनके बेटे पार्थ गौतम ष्षर्मा ने पुलिस महानिदेषक से की है। बेटे ने मांग की है कि उनके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी के पत्नी ने अधिकारी को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद यह विवाद की स्थिति बनी। षर्मा ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए यहां तक कहा कि वे उनके निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें।
घटना के वीडियो को लेकर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें अभी कोई षिकायत नहीं मिली है, अगर मिलेगी तो कार्यवाही होगी। वहीं सरकार ने डीजी पुरुषोत्तम शर्मा को संचालक लोक अभियोजन पद से हटा दिया है। उनकी पत्नी ने राज्य महिला आयोग में मामले की शिकायत की है। शर्मा के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में  एफआईआर दर्ज हो सकती है।
मामले की पूरी जांच होगीः शिवराज  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है। जिम्मेदारी वाले पद पर बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति यदि गैरकानूनी काम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में पूरी जांच  होगी।
मंत्री ने कहा हमारा उद्देश्य है कि किसी का घर न टूटे
संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि खुद संज्ञान लेने में कई बार बात बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमें घर के सभी सदस्यों को समझा-बुझाकर एक करना है। अगर उनकी पत्नी शिकायत करेगी, तो शासन-प्रशासन उनकी पत्नी के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, हमारा उद्देश्य है कि किसी का घर न टूटे।
पत्नी, बेटा यही कर रहा है, सुख सुविधा ले रहे हैं
मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी मौन हैं। वे कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पुरशोत्तम ष्षर्मा घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया में आए और उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई क्राइम नहीं किया है। जो भी घटना हुई है और जो पारिवारिक मामला है वह मुझे ही झेलना है। मैं अभी घर में रहता हूं तो समस्या है और बाहर जाता हूं तो समस्या होती है। घर से बाहर जाता हूं तो मेरे सूटकेस, कमरे का ताला तोड़ दिया जाता है। मेरा दूसरा सामान तोड़ देते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मेरा स्वभाव मारपीट करने का होता तो यह इतने सालों तक घर में नहीं रहते. शिकायत को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी और बेटा यही कर रहे हैं, लेकिन जब उन्हें यही करना है तो फिर सुख सुविधाएं क्यों ले रहे हैं।
हनीट्रैप में भी आया था नाम
एसटीएफ के डीजी रहते हुए भी पुरुषोत्तम शर्मा सुर्खियों में रहते थे। हनीट्रैप कांड के दौरान इनका नाम उछला गया था। साथ ही प्रदेश से बाहर एसटीएफ के एक प्लैट की चर्चा भी हुई थी। जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम शर्मा  के बेटे पार्थ गौतम शर्मा भी आईआरएस अधिकारी हैं। चर्चा है कि बेटे ने ही यह वीडियो जारी किया है। वहीं, पुलिस के बड़े अफसर का मामला होने की वजह से तमाम आलाधिकारी पूरी तरह से चुप्प हो गए है।
सरकार को करनी चाहिए कार्रवाईः ओझा
 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इस घटना की कड़ी निंदा की हं शोभा ओझा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं  इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शिवराज सरकार पर भी सवाल उठाए हैं, ओझा ने कहा कि जब डीजी की पत्नी सुरक्षित नहीं है, तो प्रदेश की अन्य महिलाओं की स्थिति को लेकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी सुरक्षित होगीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें