मंगलवार, 29 सितंबर 2020

उपचुनाव की घोशणा, कांग्रेस ने कहा हनुमान भक्त कमलनाथ मिला हनुमान का वरदान


मध्यप्रदेष में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी। आयोग द्वारा घोषित की तारीखों को लेकर कांग्रेस में उत्साह नजर आया। कांग्रेस ने घोशणा के बाद कहा कि आज मंगलवार  29 सितंबर को चुनाव की घोषणा हुई, मंगलवार 3 नवंबर को वोटिंग होगी और मंगलवार दिनांक 10 नवंबर को काउंटिंग होगी। हनुमान भक्त कमलनाथ को मिला हनुमान का वरदान मिला है।
उपचुनाव के लिए मतदान की तारीखें घोषित होते ही चुनावी राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस और भाजपा द्वारा जीत के दावे किए जाने लगे है। वहीं आयोग द्वारा तारीख की घोशण करने को लेकर कांग्रेस में उत्साह ज्यादा नजर आया। कांग्रेस ने घोषित तारीखों को लेकर टवीट किया कि आज मंगलवार  29 सितंबर को चुनाव की घोषणा हुई, मंगलवार 3 नवंबर को वोटिंग होगी और मंगलवार  10 नवंबर को काउंटिंग होगी। हनुमान भक्त कमलनाथ को मिला हनुमान का वरदान मिला है।
नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने टवीट कर कहा कि चुनाव आयोग द्वारा  मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा का स्वागत। कांग्रेस इन उपचुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हमने अभी तक 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है, शेष नाम भी हम शीघ्र घोषित करेंगे। उन्होंने टवीट कर कहा कि कांग्रेस का परचम इन सीटों पर निश्चित लहराएगा और हम भाजपा को इन सीटों पर परास्त करेंगे। यह उप चुनाव जनादेश का अपमान , संवैधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की हत्या करने वालों को कड़े जवाब के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक मंडल सम्मेलन किए जाएंगे. इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता भी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक बूथ पर भाजपा की कमेटियों का पुनर्गठन कर दिया गया है. महाजनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी ने 6000 बूथों पर 11 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया है। सिंह ने कहा कि बीजेपी पहले ही उपचुनाव की जोरों शोरों से तैयारियों में जुट गई थीं. 3 नवंबर को मतदान के बाद 10 नवंबर को नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें