सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाष जावेडकर को लिखा पत्र
प्रदेष के चिकित्सा षिक्षा मंत्री विष्वास सारंग ने सुषांत की मौत मामले में ड्रग कनेक्षन की बात सामने आने पर मांग की है कि सभी कलाकारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तरह ही कलाकारों का भी डोप टेस्ट किया जाना चाहिए।
चिकित्सा षिक्षा मंत्री विष्वास सारंग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाष जावडेकर को पत्र लिखकर यह मांग की है। फिल्म अभिनेता सुषांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच चल रही है। इस जांच में नए नए खुलासे हो रहे है। उन्हें में सुषांत मौत मामले में ड्रग कनेक्षन की बात भी सामने आई है। इस बात के सामने आने पर राज्य के चिकित्सा षिक्षा मंत्री विष्वास सारंग ने सूचना प्रसारण मंत्री जावडेकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह डोप टेस्ट में खिलाड़ियों के ड्रग लेने की बात सामने आने पर उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, उसी तरह फिल्मी कलाकारों के लिए भी डोप टेस्ट अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने पत्र में उल्लेख किा है कि खिलाड़ियों की तरह फिल्मी कलाकारों का कभी भी डोप टेस्ट किए जाने को लेकर नियम बनाए जाएं और नशे से संबंधित किसी भी तरह की पार्टियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए समय-समय पर फिल्मी कलाकार और फिल्मी फिल्मी उद्योग से जुड़े लोगों का राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा डोप टेस्ट कराया जाए, और दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा से लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करने पर आजीवन पाबंदी तक की सजा का प्रावधान किया जाए। इससे न सिर्फ फिल्म उद्योग में ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगेगा बल्कि युवाओं को भी नशाखोरी की ओर जाने पर रोक लगेगी।
मंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोनावायरस के चलते देश में हुए लाकडाउन के बाद फिल्मों और टीवी सीरियल की अनलाक एक में कुछ अहम नियमावली के साथ शूटिंग को अनुमति दी गई थी, जिसमें प्रमुख शर्त थी कि सेट पर आने वाले हर व्यक्ति को कोरोना टेस्ट करना जरूरी है और उसकी रिपोर्ट के आने के बाद ही उन्हें सेट पर आने की अनुमति दी जाएगी. ऐसे ही ड्रग्स टेस्ट को लेकर किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी तरह फिल्म शूटिंग के समय कलाकारों, अभिनेता का डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें