भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयसंगठन मंत्री बी एल संतोष ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जो उपचुनाव में जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे वे पार्टी के निषाने पर आएंगे।
राश्टीय महामंत्री बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे हैं। आज उन्होंने सुबह संघ कार्यालय समीधा पहुंचकर संघ पदाधिकारियों से चर्चा की और उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई। संतोष से सुबह मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान मिलने पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई। इसे बाद उन्होंने प्रदेष संगठन मंत्री सुहास भगत और प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा से बंद कमरे में चर्चा की और अब तक उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी हासिल की। बैठकों के दौरान उन्होंने सख्त रूख अपना और साफ कहा कि जो उपचुनाव में जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, वह पार्टी के निषाने पर आएगा। दो दिनों के दौरे पर आए बीएल संतोष ने पांचों संगठन महामंत्री प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों के प्रभार विधायक और सांसदों के अलावा चुनाव संचालन समिति, विस्तारक ,चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक बैठक की।
राश्टीय महामंत्री से चर्चा के बाद प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों से चर्चा कर विधानसभा उपचुनाव जीतने का मंत्र दिया है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ने की मुलाकात
भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी आज राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोश से प्रदेष भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि मैं भोपाल की सांसद होने के नाते उनसे मुलाकात करने आई हूं। वहीं मध्यप्रदेश में होने वाले 27 विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि संगठन हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करता है और संगठन जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें