रविवार, 6 सितंबर 2020

जलवा तभी तक है जब तक सरकार में हैंः शिवराज


बैठक में दिया भाजपा नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा तो नहीं की, मगर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता तेज कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दो दिनों से बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चैहान ने सांसदों, विधायकों की बैठक ली और उपचुनाव की जिम्मेदारी तय की। वहीं मुख्यमंत्री ने बीती रात को अपने निवास पर मंत्रियों की बैठक लेकर मंत्रियों को उपचुनाव के लिए सक्रिय होने को कहा। बैठक में मुख्यमंत्री ने असंतुश्ट नेताओं को दो टूक कहा कि यह जलवा और रुतबा तभी तक है, जब तक सरकार है।
प्रदेष भाजपा कार्यालय में आज भाजपा विधायकों, सांसदों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में षामिल हुए पूर्व विधायक भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी को उपचुनाव को लेकर सक्रियता दिखाने और मैदान में रहकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही।  भाजपा की बैठक में एक बार फिर दिया गया एकजुटता का संदेश विधायक, सांसद मंत्रियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने असंतुष्ट ओर नाराज नेताओं से कहा, रुतबा तभी तक है जब तक सरकार है सब नाराजगी भूलकर उप चुनाव में मैदान में उतरना है, जनता के बीच जाना है कार्यकर्ताओं से पूरा संवाद बना रहे, जनहित से जुड़े मुद्दे हर हाल में पूरे किए जाएं किसी भी कीमत में सभी 27 कि 27 सीट जीतना है, 100 प्रतिशत रिजल्ट आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने असंतुश्ट नेताओं को दो टूक कहा कि यह जलवा और रुतबा तभी तक है, जब तक सरकार है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के पहले बीती रात को अपने निवास पर मंत्रियों की बैठक ली थी। इस बैठक में उन्होंने सभी मंत्रियों को कहा कि वे सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और उपचुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
एक साथ जमीन पर उतरकर करना है काम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज बैठक में उप चुनाव में जीत की रणनीति तैयार की गई है। किस तरह से जनता के बीच जाना है, उस पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के जमीनी स्तर पर उतर कर काम करने की नसीहत पर शर्मा ने कहा कि उप चुनाव का रण फतह करने के लिए सभी को एक साथ जमीन पर उतरना है। यही बात मुख्यमंत्री ने सांसद,विधायक,मंत्री और पदाधिकारियों से कही है।
15 महीने तक केवल झूठ बोला
बैठक में ष्षामिल हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मीडिया में चर्चा करते हुए कहा कि सिर्फ बिजली के बिल पर राजनीति करने वाले लोग जिन्होंने कुछ किया नहीं, काम करने की बात कर रहे है। हम पात्रता पर्ची बांटने जा रहे है 9 तारीख को हम 10 हजार रुपए का लोन हितग्राहियों को देने जा रहे है। 15 महीन गरीबों को वल्ल्भ भवन में एंट्री नहीं थी, केवल दलालों और कंपनियों की एंट्री थी, किसानों का कर्ज माफ किया नहीं, केवल कांग्रेस सरकार  ने किसानों को लेकर 15 महीने केवल झूठ बोला।
27 सीटें जीतने का लिया संकल्प
मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का बयान बैठक में 27 सीटों को जीतने का संकल्प लिया गया सीएम ने सबको आदेशित किया है कि, क्षेत्र में जाए और काम करे क्षेत्र में नाराजगी के सवाल पर कहा कि कोई नाराजगी नही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है हमारे पास राम लखन (शिवराज - सिंधिया ) की जोड़ी है तो कांग्रेस के पास बड़े मिया छोटे (कमलनाथ - दिग्विजय) की जोड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें