प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेष में अतिवर्श और बाढ़ से फसल खराब होने के बाद किसान परेशान है। वहीं मुख्यमंत्री का बाढ़ पर्यटन जारी है। झूठे भाषण, झूठी घोषणाएँ जारी हैं। प्रभावितों को अभी तक कुछ राहत नहीं। मुआवज़े के अभाव में किसान आत्महत्या कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टवीट कर कहा कि प्रदेश में अतिवर्षा व बाढ़ से फसल खराब होने से किसान भाइयों का आत्महत्या का दौर निरंतर जारी है। सिहोर , निवाड़ी , विदिशा के बाद अब छिंदवाड़ा में भी एक किसान ने फसल खराब होने पर, मुआवजे के अभाव में की आत्महत्या। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से फसल खराब होने पर अभी तक कोई मुआवजा प्रदान नहीं किया गया और न ही कोई राहत नहीं दी गई। मुख्यमंत्री का बाढ़ पर्यटन जारी है। झूठे भाषण, झूठी घोषणाएं जारी हैं। प्रभावितों को अभी तक कुछ राहत नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीहोर के मृतक किसान को तो पूरी सरकार मानसिक रोगी बताने में लगी रही, अब इन अन्य मृत किसानो की मौत को लेकर सरकार क्या कहेगी ? आखि कब सच्चाई स्वीकारेगी ?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें