प्रदेश कांगे्रस के ग्वालियर-चंबल संभाग मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने प्रदेश में अनियंत्रित कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि इसके लिए राज्य की षिवराज सरकार और भाजपा के राजनैतिक आयोजन जिम्मेदार है। प्रदेश की जनता कोरोना और मुख्यमंत्री शिव राजसिंह चैहान, कमलनाथ से भयभीत है। राज्य सरकार को कोरोना संक्रमण को लेकर श्वेत-पत्र जारी करना चाहिए। मिश्रा ने मुख्यमंत्री ? शिवराज सिंह चैहान से भी जानना चाहा है कि उनके कोरोना पॉजिटीव पाये जाने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने प्लाज्मा डोनेट करने की घोषणा की थी, क्या वह पूरी हो पाई है?
मिश्रा ने सरकार से जानना चाहा है कि क्या कारण है कि राज्य सरकार प्रदेश में संचालित 50 महत्वपूर्ण विभागों से इतर सिर्फ कोरोना संक्रमण से ही जूझने की ही वाहवाही लूट रही है किन्तु अब तक 350 करोड़ रूपयों के खर्च के बाद भी संक्रमण नियंत्रित नहीं हो पा रहा है, प्रतिदिन औसत 2 हजार संक्रमित पाए जा रहे है और आंकड़ा 81 हजार से अधिक हो चुका है। आपने कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार पर कई आरोपों की बौछार करते हुए सरकार से जानना चाहा है कि आखिरकार क्या कारण रहा कि इस पूरे दौर में प्रदेश में किसी भी सरकारी अस्पताल को कोविड़ अस्पताल घोषित नहीं किया, जबकि महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार ने 10 हजार बेड के अस्थाई अस्पताल बना डाले, इसके पीछे सरकार की कौन सी ईमानदारीपूर्ण मंशा छुपी हुई है?
उन्होंने जानना चाहा कि क्या कारण रहा कि कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही सरकार ने टेस्ट किट खरीदने में देर की, जो थी वह एक माह में खत्म हो गई और अन्य व्यवस्था करनी पड़ी?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें