शनिवार, 19 सितंबर 2020

लव जिहाद की शिकार युवतियों के बेहतर जीवन के लिए काम करेगा विहिप

विहिप ने कहा ष्प्रषासन को करना चाहिए तेजी से काम


विश्व हिन्दू परिषद लव जिहाद की शिकार युवतियों के बेहतर जीवन के लिए काम करेगा। विश्व हिन्दू परिषद का मानना है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेष में बढ़ी है। हालांकि इसके लिए ष्षासन प्रषासन को तेजी से काम करना चाहिए।
यह बात आज विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय बैठक के बाद विहिप के अंतरराश्टीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को लेकर दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल बेहतर कार्य कर रहे हैं। लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विहिप लव जिहाद की शिकार युवतियों के पुनर्वास और आगे के जीवन को बेहतर करने के बारे में भी संगठन काम कर रहा है। हालांकि, लव जेहाद की बढ़ती बीमारी को शासन और प्रशासन के स्तर से भी रोकने की कोशिशें तेज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी संस्थाएं हिंदुओं का धर्मांतरण कराने में लगी हैं, उनके आर्थिक स्रोत पर चोट जरूरी है। विदेशी ताकतों के इशारे पर हिंदुओं का धर्मांतरण कराने की कोशिशें चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि आदिवासियों के बीच बढ़ते चर्च के प्रभाव को खत्म का काम भी होना चाहिए। इस मामले को सरकार तक भी पहुंचाया जाएगा। विहिप के महामंत्री ने सुर्खियों में आए जकात फाउंडेशन की आय के सोर्स की भी जांच करने पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना काल में विहिप के कार्यो की भी जानकारी दी और बताया कि जरूरतमंदों में 2 करोड़ भोजन के पैकेट बांटे गए। 4 लाख गौवंश की भी देखरेख हुई। बता दें कि भोपाल में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिनों तक विहिप की केंद्रीय बैठक हुई, जिसमें में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी हिस्सा लिया।
राम मंदिर निर्माण के लिए लंेगे प्रति व्यक्ति 10 रूपए
ेविहिप के अंतरराश्टीय महामंत्री मिलिंद परांडराम मंदिर निर्माण के लिए सहायता राशि के रूप में 11 करोड़ परिवारों के पास जाकर उनसे प्रति व्यक्ति 10 रुपए लिया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान में समाज को जोड़ने, हिंदू जीवन मूल्यों के साथ संस्कृति को सुरक्षित करने की भी कवायद होगी और इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद देशभर के करीब चार लाख गांव में भी जाएगा और ये कार्य राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के साथ मिलकर किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें